{"_id":"5c094054bdec22414c644048","slug":"151544110164-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणपत्र जारी न होने पर तहसीलदार का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाणपत्र जारी न होने पर तहसीलदार का किया घेराव
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
धनगर समाज के लोग।
- फोटो : demo
मैनपुरी। धनगर समाज के लोगों ने सदर तहसील से धनगर समाज के प्रमाणपत्र जारी न किए जाने पर तहसीलदार का घेराव कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचकर समाज के लोगों की तहसीलदार सदर के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम सदर के समझाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक सप्ताह में निर्णय लेने को कहा। तहसील सभागार में पहुंचे पाल और गड़रिया समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक गरमागर्मी का माहौल रहा।
राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर गुरुवार को नगर के एक मैरिज होम में बैठक लेने के लिए आए थे। यहां उन्हें जानकारी मिली कि मैनपुरी तहसील के तहसीलदार उन लोगों को धनगर समाज के प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे हैं। इस पर दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम के बाद वे लोगों के साथ तहसील सदर पहुंच गए। यहां उन्होंने तहसीलदार सुधीर कुमार का घेराव कर लिया। तहसीलदार का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई शासनादेश नहीं है जिससे वे धनगर समाज के प्रमाणपत्र जारी करें। लेखपाल और कानूनगो जो रिपोर्ट लगाकर देते हैं वे उसकी अनुसार प्रमाणपत्र जारी करा देते हैं।
इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की उनके साथ जमकर नोंकझोंक हुई। तहसीलदार का घेराव होने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अशोक कुमार तहसील पहुंच गए। यहां धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तहसीलदार और एसडीएम के साथ शासनादेश को लेकर जमकर नोंकझोंक हो गई। बाद में एसडीएम ने समझाया कि उन लोगों के शासनादेश को लेकर वह जिला स्तर पर संचालित स्क्रूटनी कमेटी में प्रस्ताव भेजेंगे। कमेटी के निर्णय के बाद ही प्रमाणपत्रों को लेकर निर्णय होगा। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया जाता है एक सप्ताह में वे अपनी मीटिंग कर लें उसके बाद वे स्वयं मैनपुरी आएंगे। यदि धनगर समाज के लोगों को प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
आक्रोशित धनगर समाज के लोगों ने तहसील परिसर में डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, सुरजन सिंह, शत्रुधन सिंह पाल, श्रीचंद्र, जिलाध्यक्ष इंद्रवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, जय सिंह पाल, कुंजबिहारी, राजबहादुर सिंह, गयाराम पाल, एड. डालचंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।
पिता और बाबा धनगर तो बच्चे क्यों नहीं
मैनपुरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर का कहना था कि मैनपुरी तहसील से ही सर्वेश कुमार के पिता जाहर सिंह को धनगर जाति का प्रमाणपत्र जारी हुआ। सर्वेश कुमार को भी धनगर जाति का प्रमाणपत्र जारी हुआ अब उनके बच्चों को धनगर समाज का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। यहा कहां का न्याय है। जिले के सभी धनगर समाज के लोगों को प्रमाणपत्र जारी कराए जाएंगे। यदि जिला प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो जिले में विशेष आंदोलन होगा।
धनगर समाज के प्रमाणपत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिलाधिकारी के पास पूरा मामला भेजा जाएगा। जिलाधिकारी के अध्यक्षता में कमेटी निर्णय लेगी। जो भी जिलाधिकारी का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
अशोक कुमार एसडीएम