{"_id":"5bd5f668bdec22233165d8a3","slug":"151540748904-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र किए डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र किए डिबार
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची से पूर्व शासन ने डिबार कालेजों की सूची जारी कर दी है। जिले में दो परीक्षा केंद्रों को डिबार कर दिया है। हालांकि ये परीक्षा केंद्र पिछले वर्ष भी काली सूची में शामिल थे।
फिरोजाबाद जिले में सबसे कम कालेज डिबार किए गए हैं। सागर सिंह उर्मिलादेवी इंटर कालेज जाजमई को सामूहिक नकल के आरोप डिबार किया है। वहीं, हेम कावेंट गर्ल्स इंटर कालेज भी काली सूची में डाल दिया है। इन दोनो को इस बार परीक्षा केंद्र न बनाने की संस्तुति विभाग ने कर दी है। स्थानीय स्तर से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची न बनने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सन्नाटा बना हुआ है। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि जिले में दो कालेज डिबार किए हैं। सूची मिल गई है।
परीक्षा केंद्र बनवाने को नहीं है मारामारी
फिरोजाबाद। पिछली सरकार में नकल का धंधा तेजी से चलता था लेकिन इस बार सन्नाटा बना हुआ है। क्योंकि पूरी तरह नकल पर विराम लग चुका है। साथ ही इस बार सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर कैमरा लगवाने के निर्देश दिए हैं। एक तो कमाई बंद है, दूसरी ओर खर्चा अधिक। ऐसे में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए मारामारी नहीं है।