{"_id":"5bc4d8dcbdec22694423f971","slug":"151539627228-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बिजली के पोल से टकराई बस, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बिजली के पोल से टकराई बस, पांच घायल
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के नई दिल्ली से कानपुर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी टूरिस्ट बस असंतुलित होकर सड़क सहारे खेत में उतरकर हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही विद्युत प्रवाह बंद होने के कारण गंभीर हादसा टल गया। हादसे में पांच लोग चोटिल हो गए।
सोमवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डबल डेकर बस थाना मक्खनपुर के समीप मून शीतगृह के समीप असंतुलित होकर सड़क सहारे एक खेत में खडे़ हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसा होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए बस से कूदकर भागे। भगदड़ में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
घायलों में बृजेश (30) निवासी सुंदरपुर थाना किशनी, उनकी पत्नी रानीदेवी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके तीन बच्चे दक्ष, सुमन एवं शालिनी को मामूली चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मक्खनपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को गंतव्य पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस वक्त बस असंतुलित होकर हाईटेंशन विद्युत पोल से टकराई उस वक्त तारों में विद्युत प्रवाह नहीं था। अन्यथा कोई बडा हादसा घटित हो सकता था।
विज्ञापन
हादसों में तीन लोगों की मौत
फिरोजाबाद। जिले में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इटावा के गनेशपुर निवासी दिनेश शिकोहाबाद स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए आता है। सोमवार को सुबह ड्यूटी कर लौट रहा था। कठफोरी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण दिनेश की मौत हो गई। दूसरा हादसा थाना मटसेना के सेंगई मोड़ के पास हुआ। गांव सेंगई निवासी जय प्रकाश (55) सोमवार को बाजार से लौटने के दौरान टेंपो से उतरकर जैसे ही गांव की ओर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जयप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।