{"_id":"5bb114a9867a55787b02845e","slug":"151538331817-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओझानगर में पेयजल संकट पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओझानगर में पेयजल संकट पर भड़के लोग
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला ओझानगर में पिछले दस दिनों से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। रविवार को नलकूप ठीक करने आए कर्मचारियों का विरोध करते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया।
ओझानगर गली नंबर तीन में सालों पुराना नलकूप है। इस नलकूप से ओझानगर की कई गलियों में पानी की आपूर्ति होती है। नलकूप पुराना होने से आए दिन खराब होता है। पिछले दस दिनों से नलकूप लगातार खराब होने से लोग भटक रहे है। रविवार को नलकूप ठीक करने जलकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो पुरानी मोटर डालने का लोगोगं ने विरोध कर हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि पिछले दस दिनों में सात बार मोटर फुंक चुकी है।
दस दिन में सात बार नलकूप की मोटर खुल चुकी है। यह आठवीं बार है। लोगों का विरोध करने पर जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पार्षद शशीकांत शर्मा ने बताया कि यहां कुछ लोगों ने ऐसे कनेक्शन करा लिए हैं कि उनके घरों में 24 घंटे पानी पहुंचता है। ऐसे कनेक्शनों को कटवाया जाए। जेई ने आश्वासन दिया कि इस बार मोटर फुंकती है तो नई मोटर डाली जाएगी।
विज्ञापन
जलकल विभाग में नलकूप और सबमर्सिबलों की मोटर की मरम्मत के नाम पर खेल चल रहा है। ठेकेदार के पास मोटर मरम्मत के लिए जाती है, लेकिन एक-दो दिन में खराब हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को परेशानी होती है। ओझानगर में मोटर की मरम्मत में खेल के चलते लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। दस दिन में आठवीं बार मोटर बदली गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफसरों की मिलीभगत से मोटर के नाम पर अंदरखाने खेल चल रहा है।