फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक ने समाधि लेने का ड्रामा कर की ठगी की कोशिश

युवक ने समाधि लेने का ड्रामा कर की ठगी की कोशिश

Sun, 30 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
युवक ने समाधि लेने का ड्रामा कर की ठगी की  कोशिश
फरिहा (फिरोजाबाद)। साईकिल पर खेल तमाशा दिखाने वाले एक युवक ने समाधि लेने का ड्रामा कर लोगों से ठगी की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मिट्टी के गड्ढे से बाहर निकालने के बाद भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत के साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


कस्बा फरिहा स्थित गांव चमनपुरा स्थित एक खाली जगह पर अरविंद उर्फ घंटोली निवासी जेरपुरा थाना मटसेना साईकिल पर करतब दिखा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के साथ उसका भाई मनोज परवाना भी था। अचानक मनोज ने अरविंद को बोरे में बंद कर मिट्टी में दबाने का करतब दिखाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मनोज ने गांव वाले से दान-दक्षिणा देने की मांग की।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिंदा युवक के समाधिस्थ होने की सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समाधिस्थ युवक अरविंद के परिजनों की मदद से मिट्टी के गढ्ढे से निकाला। हालांकि बाद में सभी को भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की सख्त हिदायत के बाद छोड दिया। पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed