{"_id":"5b9d1871867a557ff129c607","slug":"151537022065-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन है भारतीय संस्कृति, पाश्चात्य प्रदर्शन: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन है भारतीय संस्कृति, पाश्चात्य प्रदर्शन: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति दर्शन है, जबकि पाश्चात्य संस्कृति प्रदर्शन। भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संवाहक मथुरा, अयोध्या, काशी सहित देश के विभिन्न धार्मिक शहर और मंदिरों से हो रहा है। लेकिन श्रेष्ठ बनाने वाले दर्शन को छोड़कर अब हम आडंबर वाली संस्कृति को आत्मसार कर रहे हैं।
शनिवार को महाविद्या स्थित श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित श्रीजी बाबा स्मृति महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण और श्रीराम के आदर्श पर चर्चा करते हुए कहा गीता भूत और भविष्य को छोड़कर वर्तमान को सुधारने का संदेश देती है।
इससे पूर्व शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, सनातन पीठ के ज्ञानानंद महाराज, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज ने पूजन किया। श्रीजी बाबा के ब्रज में परंपरागत रूप से किए गए कार्यों पर संतों ने प्रकाश डाला। व्यासपीठ से राधाकांत गोस्वामी ने कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उप्र सहकारी बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह, लखनऊ विधायक नीरज बोरा, कोल विधायक अनिल पाराशर, गोकुल विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिरवार, एसके शर्मा, महोत्सव संयोजक रमाकांत गोस्वामी मौजूद रहे। संचालन राधाबिहारी गोस्वामी ने किया।