फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना का जलस्तर बढ़ा, केशीघाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न

यमुना का जलस्तर बढ़ा, केशीघाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न

Sun, 09 Sep 2018 08:06 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर बढ़ा, केशीघाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न
यमुना का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। पहाड़ों पर हो रही बरसात का असर वृंदावन में भी दिखाई देने लगा है। यमुना का जलस्तर फिर बढ़ गया। नगर के प्राचीन केशीघाट पर यमुना आरती स्थल के साथ घाट की सभी सीढ़ियों तक यमुना का पानी बढ़ गया। इससे परिक्रमा मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते परिक्रमा मार्ग के कुछ क्षेत्रों में यमुना का पानी पहुंच गया। प्राचीन केशीघाट पर यमुना आरती स्थल के साथ घाट की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। इस बीच कुछ परिक्रमार्थी केशीघाट क्षेत्र से पानी में होकर परिक्रमा करते नजर आए तों वहीं कुछ ने सहायक मार्ग से होते हुए अपनी परिक्रमा पूरी की। इस दौरान चीरघाट क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में बनी एक पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। श्रद्धालुओं को इसी क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर परिक्रमा लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed