फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सवर्णों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा एक लाख हस्ताक्षर का पत्र

सवर्णों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा एक लाख हस्ताक्षर का पत्र

Sat, 08 Sep 2018 08:39 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
सवर्णों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा एक लाख हस्ताक्षर का पत्र
प्रदर्शन करते सवर्ण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के बैनर तले सवर्णों ने एससी एसटी के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट पर डीएम की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन व एक लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने कहा कि भारत हर जाति, धर्म, गरीब व मजदूरों का देश है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे सवर्ण टैंक चौराहे पर एकत्रित हुए यहां से वे कलक्ट्रेट पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवराम गौर को प्रधानमंत्री को प्रेषित एक लाख लोगों का हस्ताक्षर ग्रंथ भी प्रदान किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है, जिसमें सही-गलत की जांच किए बिना सवर्ण व पिछड़ा जाति के लोगों को जेल में डाल दिया जाएगा। इस अध्यादेश को लेकर लोगों में रोष है। इस दौरान उपाध्यक्ष ठाकुर दिवाकर सिंह, रवि ठाकुर, विजय सिंह, अंग्रेज सिंह, विष्णु सिंह, अनूप सिंह, पदम सिंह, ओमवीर सिंह सिसौदिया, बिजेंद्र सिंह, नवल सिंह, नेत्रपाल सिंह प्रधान, रौतान सिंह, ओमप्रकाश दरोगा, रनवीर सिंह गौर, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed