{"_id":"5b802c0542c792465e1e905d","slug":"151535126533-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को मेयर ने लिखा पत्र, अवैध नर्सिंग होम संचालकों पर लगे एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को मेयर ने लिखा पत्र, अवैध नर्सिंग होम संचालकों पर लगे एनएसए
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा के मेयर नवीन जैन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। झोलाछाप और पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा मरीजों और तीमारदारों का शोषण किए जाने के मामले में महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में उनका कहना है कि अवैध नर्सिंग होमों में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
महापौर का कहना है कि शिकायतें उन्हें आए दिन मिल रही हैं। कुछ चिकित्सक तो ऐसे हैं जिनके नाम कई नर्सिंग होम के शिलापट्ट पर लिखे हैं। ऐसे चिकित्सकों के नाम देख मरीज नर्सिंग होम में भर्ती हो जाते हैं। जबकि उनका इलाज झोलाछाप द्वारा किया जा रहा है। इससे कई मरीजों की मौत हो रही है।
महापौर ने मुख्यमंत्री से इस मामले में शासन स्तर से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को न सिर्फ सील किया जाए बल्कि इनके संचालकों पर एनएसए लगाई जाए। उन्होंने आईएमए द्वारा तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई का समर्थन किया है।