{"_id":"5b80176342c792466a505c38","slug":"151535121251-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस की मथुरा में दबिश, दो इनामी बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पुलिस की मथुरा में दबिश, दो इनामी बदमाश पकड़े
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिहार की छपरा पुलिस ने थाना हाईवे के गांव बाजना में छापा मारकर दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है। यह दोनों बदमाश छपरा में वारदात को अंजाम देकर मथुरा में बहन के घर आकर फरारी काटते थे। पुलिस की मानें तो दोनों पर लूट, हत्या और डकैती के मामले छपरा में दर्ज हैं। 50 और 25 हजार के इनामी बताए जा रहे हैं।
तीन साल से बिहार के छपरा में लूट, डकैती और हत्या की वारदातों को अंजाम देकर दहलाने वाले दो शातिरों की तलाश में छपरा पुलिस मथुरा पहुंची। छपरा पुलिस ने हाईवे पुलिस को साथ लेकर गांव बाजना में छापा मारा। छपरा पुलिस के हत्थे दो शातिर चढ़ गए, जिनकी तलाश में पुलिस छपरा से मथुरा पहुंची। पुलिस की मानें तो छपरा पुलिस शिकारी उर्फ नवनीत और संदीप ओझा को पकड़कर ले गई है।
पुलिस की मानें तो शिकारी पर 50 हजार और संदीप पर 25 हजार का इनाम है। छपरा में वारदात करने के बाद शिकारी गांव बाजना में रहने वाली अपनी बहन के घर आकर फरारी काटता था। काफी दिनों से पुलिस को दोनों की तलाश थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बिहार की छपरा पुलिस बदमाशों की तलाश में आई थी, जिन्हेें पकड़कर ले गई है।