फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दुकानदार-ई-रिक्शा चालक में पथराव एवं फायरिंग

दुकानदार-ई-रिक्शा चालक में पथराव एवं फायरिंग

Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार-ई-रिक्शा चालक में पथराव एवं  फायरिंग
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे के पास ई- रिक्शा चालक और मैजिक वाले से विवाद होने के बाद ही युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग व पथराव होने के कारण दो लोग घायल हो गए। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। चौराहे पर तैनात टीम ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ा। सूचना मिलते ही काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कोटला चुंगी चौराहे से रामलीला की ओर जाने वाले बजरंग मार्केट के सामने टाटा मैजिक संचालक और ई-रिक्शा में सवार राहुल के बीच विवाद हो गया। ई रिक्शा संचालक राहुल थोड़ी देर के बाद मौके पर कुछ युवकों के साथ आ धमका। उसने गाली गलौज के साथ वहां मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक नगला बिश्नू निवासी विजेंद्रपाल सिंह के साथ मारपीट कर दी। तभी कुछ युवकों ने तमंचे से फायरिंग की।
विज्ञापन


मारपीट होने से दो लोग घायल हो गए। मारपीट ,हंगामा होते देख चौराहे पर तैनात होमगार्ड अरविंद कुमार, पुलिसकर्मी विपिन कुमार ने फायरिंग करने वालों को खदेड़ा। दौड़कर दो युवकों को पकड़ा। सूचना मिलते ही एसएचओ उत्तर रवींद्र कुमार, एसएसआई अनिल कुमार के साथ काफी फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस फोर्स घायल विजेंद्र सिंह, थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी शादीलाल को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। शादीलाल के दो लड़कों को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed