{"_id":"5b75d02342c79219334d4b03","slug":"151534447651-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े हंगामा
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पाली इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। छात्रों के दोनों गुट थाने पहुंचे और तहरीर दी।
पाली इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे के करीब छुट्टी हो गई। इसी दौरान जब छात्र घर जा रहे थे, तभी एक बाइक पर दो युवक आए और एक छात्र को मारने पीटने लगे। छात्र के साथ मारपीट की जानकारी होते ही उसके साथी एकत्रित हो गए और बाइक पर आए युवकों को दौड़ा लिया। दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे।
इस दौरान एक युवक के सिर में ईंट लगने से सिर से खून बहने लगा। आक्रोशित छात्रों ने बाइक पर हमला बोल दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान एक छात्र साइकिल से अपने साथी के साथ जा रहा था, तभी कुछ छात्रों ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लेकिन विद्यालय का कोई भी शिक्षक बाहर निकलकर नहीं आया।
विज्ञापन
घटना के बाद पाली इंटर कॉलेज के छात्र एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। छात्र अमन ने अन्य छात्रों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। वहीं घायल मंजीत छात्रों के डर से स्टेशन रोड स्थित एक अस्पताल में छिप गया। थाना से पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों गुट के प्रार्थना-पत्र लिए हैं।