फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षकों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो घेरेंगे विधानसभा

शिक्षकों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो घेरेंगे विधानसभा

Sat, 04 Aug 2018 07:08 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो घेरेंगे  विधानसभा
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर डीआईओएस कार्यालय पर शनिवार को धरना दिया। इस दौरान शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस को एक ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से शिक्षक विरोधी है। संगठन वित्तविहीन के मानदेय और पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो संगठन विधानसभा का घेराव करेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज यादव ने कहा कि विषय विशेषज्ञ की वरिष्ठता में उसकी संविदा सेवाओं को जोड़ा जाए।
विज्ञापन


अजय यादव ने कहा कि शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सीटी ग्रेड से एलटी ग्रेड में पहुंचने वाले शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। जिलामंत्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो वे लोग शीघ्र ही प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सड़क से सदन तक धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना स्थल पर पहुंचे डीआईओएस सर्वेश कुमार को संगठन के पदाधिकारियों ने अपना ज्ञापन सौंपा। डीआईओएस ने जनपद स्तरीय समस्याओं को निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान डॉ. कप्तान सिंह, उमेश चंद्र यादव, देवब्रत तोमर, राजीव भदौरिया, दिनेश सिंह, संजय सिंह, रविंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed