{"_id":"5b59deb74f1c1b48748b71df","slug":"151532616375-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु सदन में बच्चे की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु सदन में बच्चे की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राजकीय शिशु सदन में पिछले दिनों डेढ़ साल के बच्चे की मौत पर डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट डा. बसंत अग्रवाल को जांच अधिकारी बनाया गया है।
24 जुलाई को राजकीय शिशु सदन में डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शिशु सदन प्रशासन भले ही इस मामले में मौत का कारण बच्चे का बीमार होना बता रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट हादसे की ओर इशारा कर रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बच्चे की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया गया है।
डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट डा. बसंत अग्रवाल ने डीपीओ से घटना से जुड़ी फाइल तलब कर ली है। उन्होंने कहा कि मृतक सौभाग्य की मौत के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल, संस्था आदि को लिखित या मौखिक साक्ष्य, बयान देना हो तो तीन अगस्त की तिथि तय कर दी है। इस दिन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सुबह 11 बजे कोई भी व्यक्ति बयान दर्ज करा सकता है।