फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हरिपदी में स्नान करते समय युवक डूबा

हरिपदी में स्नान करते समय युवक डूबा

Wed, 23 May 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हरिपदी में स्नान करते समय युवक डूबा
कछला घाट पर गंगा में डूबे चार श्रद्धालु, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सोरों।
मंगलवार की शाम हरि की पैड़ी में स्नान को गए युवक की डूबकर मौत हो गई। उसका शव देर रात्रि को मिला। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था।

कस्बे के मोहल्ला बदरिया निवासी कपूरी सिंह (36) पुत्र शोभा सिंह फेरी लगाकर चूरन चटनी बेचने का काम करता था। शाम को वह घर पर लौटा तो पत्नी से खाना तैयार करने की कहकर गंगा स्नान करने चला गया और बाजार से सब्जी व राशन लाकर घर पर रख गया। रात को काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो हरि की पैड़ी के तुलसी घाट पर परिजनों व पड़ोसियों ने उसे जाकर ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई पता न चला।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंच गये। गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश किया। रात करीब 12 बजे तक युवक का कहीं की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। गोताखारों के द्वारा कुछ देर बाद फिर से उसकी तलाश शुरू की। देर रात्रि को युवक का शव हरि की पैड़ी के दूसरी ओर पत्थर में उलझा हुआ मिला। उसका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस से शव का पंचनामा भर परिजनों की मांग पर शव उन्हें सौंप दिया। मृतक बेहद गरीब व उसके तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed