फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तेल चोरी में मनोज गोयल का भतीजा रोहित भगोड़ा घोषित

तेल चोरी में मनोज गोयल का भतीजा रोहित भगोड़ा घोषित

Wed, 16 May 2018 08:18 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
तेल चोरी में मनोज गोयल का भतीजा रोहित भगोड़ा घोषित
डैमो - फोटो : google
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल के भतीजे रोहित गोयल को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। 100 करोड़ की तेल चोरी में फरार चल रहे रोहित को पकड़ने के लिए फरह पुलिस ने दबिश दीं, पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका है। जल्द ही भगोड़े तेल चोर पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन से थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम् से 18 फरवरी को तेल चोरी का खुलासा हुआ था। 100 करोड़ की तेल चोरी के मास्टर माइंड मनोज गोयल समेत सात लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अभी तक इस मामले में सात तेल चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पहले फरार चल रहे तेल चोर रोहित गोयल के घर आगरा स्थित पुष्पांजलि हाइट्स फ्लैट 708 पर फरह पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि रोहित गोयल को भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तेल चोर गैंग का लीडर, दीपक लुटेरे गैंग का सरगना घोषित
मथुरा। मथुरा में 100 करोड़ की तेल चोरी और बलदेव में लूट करने वाले गैंग को एसएसपी ने पंजीकृत किया है। तेल चोरी का लीडर मनोज गोयल को घोषित किया है। इस गैंग में 13 मेंबर शामिल बताए गए हैं, जबकि बलदेव के शातिर लुटेरे दीपक को गैंग का लीडर घोषित करते हुए तीन मेंबर बताए गए हैं। पुलिस की मानें तो यह लुटेरा गैंग साल 2015 में प्रकाश में आया। यह लोग चांदी लूट आदि की एक दर्जन वारदातों में शामिल रहे। साल 2017 में गिरफ्तार होने के बाद इन पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बुधवार को तेल चोरी और लूट गैंग को पंजीकृत किया गया है। इन दोनों गैंग के लीडर और मेंबरों पर पुलिस की निगरानी बढ़ जाएगी।

ये हैं तेल चोरी के आरोपी
मनोज गोयल, रामहरि, कुलदीप पाठक, तरविंदर सिंह, रवि, रवि उर्फ बिद्दी, गहमा (यह सभी जेल में हैं)
रोहित गोयल (भगोड़ा), सुरेश प्रधान, विष्णु, कृष्णा, सुजीत प्रधान, देवो जाट (यह सभी स्टे पर हैं)

जेल में हैं लुटेरे गैंग के मेंबर
दीपक उर्फ दीपू, राजेश, लोकेश, रुपेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed