{"_id":"5ae3320b4f1c1bc03d8b54fb","slug":"151524838923-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को ही बना दिया पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को ही बना दिया पार्किंग स्थल
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
सड़कों को पार्किंग स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते तीर्थनगरी में सड़कों को पार्किंग स्थल बना दिया गया है। जिसके कारण नगर के सभी प्रमुख मंदिरों मार्गों एवं अन्य सड़कों पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। तीर्थनगरी में हर शनिवार और रविवार के अलावा त्यौहारों पर लगने वाले जाम के लिए जिला प्रशासन ने कोई योजना पर काम नहीं किया। हालात यह है कि वृंदावन में सड़क किनारे वाहन पार्क कराए जाने के कारण सड़कों पर हर समय जाम लगा रहता है।
नगर में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा वन-वे योजना लागू करने के साथ नो पार्किंग जोन बनाए गए लेकिन इसके बावजूद भी नगर की प्रमुख सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहरी श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का समाना करना पड़ता है। कारण यह है कि नगर निगम प्रशासन के पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारी सड़कों पर वाहनों को पार्क करा रहे हैं।
सड़क पर वाहन पार्क करने के लिए वाहन स्वामियों से 50 रुपये पार्किंग शुल्क भी वसूल रहे हैं। वृंदावन शहर के विद्यापीठ से रमणरेती, विद्यापीठ से किशोरपुरा, श्रोतमुनि मार्ग, इस्कान मंदिर के निकट, प्रेम मंदिर, नगर पालिका चौराहा, रंगजी मंदिर सहित प्रमुख सड़कों पर किनारे वाहन को खड़े हुए देखे जा सकता है।