फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   स्वास्थ्य विभाग में हाई अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विभाग में हाई अलर्ट जारी

Mon, 16 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में हाई अलर्ट  जारी
hospital - फोटो : hospital
मैनपुरी। मौसम में बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप के साथ ही जनपद में संक्रामक मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध सभी चिकित्साधिकारियों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जनपद में अचानक संक्रामक रोगियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन 700 से अधिक मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले सात दिनों में अस्पताल में जहां 5951 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया वहीं 177 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमओ डा. अरविंद गुप्ता ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को उपचार दें। जबकि सीएमएस डा. आरके सागर ने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से अपने ओपीडी और इमर्जेंसी सेवाओं में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed