{"_id":"5ac506154f1c1bcf618b56ab","slug":"151522861589-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर दर्ज कराने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर दर्ज कराने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 18 को
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सीजेएम न्यायालय में शहर की हिंसा के मामले में तीन प्रार्थना पत्र विचाराधीन चल रहे हैं। बुधवार को इन तीनों मामलों में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई की तिथि 18 अप्रैल दी गई है।
शहर की हिंसा से जुड़े मामले में समीं अहमद और अन्य दो लोगों की ओर से न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। न्यायालय ने इन मामलों में पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है। दो मामलों में पुलिस की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि एक मामले में पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। पुलिस ने न्यायालय में जो रिपोर्ट दायर की है उसमें बताया गया है कि मामले पहले से ही दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस रिपोर्ट न आने के कारण न्यायालय ने सुनवाई की तिथि 18 अप्रैल निर्धारित कर दी है। अब 18 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करने के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई होगी।