फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पंजाब से भागे युवक और महिला को पुलिस ने पकड़ा

पंजाब से भागे युवक और महिला को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 08 Mar 2018 08:39 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
पंजाब से भागे युवक और महिला को पुलिस ने पकड़ा
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में नौकरी कर रहे शिक्षक पति-पत्नी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। पति-पत्नी अलग-अलग समुदाय के थे और परिवार के विरुद्ध जाकर दोनों ने विवाह किया था। महिला की पहले शादी हो चुकी थी और दो बच्चों की मां है।
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला की मूल निवासी दो बच्चों की मां को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ वृंदावन ले आया। यहां कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में पति-पत्नी के रूप में रह रहे महिला व युवक शिक्षक बन गए। पत्नी कंप्यूटर और पति नृत्य का प्रशिक्षण देने लगा। बताया जाता है कि महिला के पूर्व पति ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने के संबंध में कपूरथला थाने में अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की छानबीन में महिला के मोबाइल की लोकेशन वृंदावन में मिलने पर बुधवार शाम पंजाब पुलिस ने छापामार कर महिला और उसके साथ पति के रूप में रह रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए महिला और युवक अलग-अलग समुदाय के बताए जाते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला ने युवक पर कमरे में बंद कर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इन सभी मामलों की जांच पंजाब पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed