{"_id":"5a8ecd7d4f1c1b9b248b674c","slug":"151519308157-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कार्यालय के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कार्यालय के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव ठुकराया
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय के निर्माण को भेजे गए 13 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने ठुकरा दिया है। अब शासन ने नगर निगम को यह धनराशि लोन के रूप में देने पर सहमति जताई है, जो कि किश्तों के रूप में निगम से वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में नगर निगम के बहुमंजिला कार्यालय के निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। यह कार्यालय भूतेश्वर स्थित जलकल कार्यालय स्थित जमीन पर तैयार किया जाना था। निगम ने शासन से इसके लिए 13 करोड़ की धनराशि मांगी थी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के कार्यालय को मांगे गए 13 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने ठुकरा दिया। इसके बदले शासन ने नगर निगम को यह धनराशि लोन के रूप में देने पर सहमति जताई है।
शासन द्वारा यह धनराशि बिना ब्याज के लोन के रूप में दी जाएगी। वह इस धनराशि को निगम से 50-50 हजार की किश्त के रूप में वापस लेगा। यह धनराशि शासन द्वारा निगम के रिवाल्विंग फंड से वापस ली जाएगी। शासन से लोन के रूप में सहमति मिलने के बाद निगम अब इस पर विचार कर रहा है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नगर निगम के कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया जारी है। धनराशि मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन