फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसओ से हाथापाई मामले में तीन भाजपा कार्यकर्ता नामजद

एसओ से हाथापाई मामले में तीन भाजपा कार्यकर्ता नामजद

Sat, 17 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसओ से हाथापाई मामले में तीन भाजपा कार्यकर्ता नामजद
फिरोजाबाद। एसओ उत्तर लोकेश भाटी से विवेकानंद चौराहे पर गुरुवार रात हाथापाई के मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और बलवे धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दबिश के दौरान भाजपा नेता लकी गर्ग का आवास सील कर दिया। दूसरा मुकदमा नई बस्ती याकूब खां वाली गली निवासी इमरान की तहरीर पर पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


थाना उत्तर के एसओ लोकेश भाटी ने हाथापाई के मामले में थाना दक्षिण में तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम एसएसआई अनिल कुमार एवं एसआई संजय सिंह, हमराहों के साथ जैन मंदिर रोड पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दो युवकों के साथ मारपीट होती मिली तो पुलिस ने दखल देकर दोनों सुरक्षित निकाला। आरोप है कि इसी लेकर पांच से छह युवकों ने पुलिस टीम से अभद्रता कर 15 से 20 साथियों को बुला कर एसओ और पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की की।
विज्ञापन


घटना की सूचना एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह को दी तो मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा तो मामला शांत हुआ। एसओ ने कहा भाजपा नेता लकी गर्ग, उदय ठाकुर एवं धीरज पाराशर और उसके अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मामले में थाना दक्षिण के नई बस्ती याकूब खां वाली गली निवासी इमरान ने पांच से छह अज्ञात लोगों पर मारपीट एवं गाली गलौच की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार सुबह लकी गर्ग के हिमायूंपुर स्थित आवास पर ताला तोड़कर दबिश दी। जब घर में कोई नहीं मिला तो पुलिस ने उसका आवास सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता लकी गर्ग के हिमायूंपुर में स्थित आवास पर शुक्रवार को सुबह सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह,नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने पुलिस फोर्स के साथ ही दबिश के दौरान मकान सील की कार्रवाई तो पुलिस प्रशासन की टीम ने की। मकान का ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली गई। मकान में दूसरा ताला लगाने के साथ सील लगाने की बारी आई तो मुहर किसी के पास नहीं थी। बाद में पांच रुपये का सिक्का लेकर पुलिस ने मुहर के रूप में प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed