{"_id":"5a3e9a814f1c1bce408bed46","slug":"151514052225-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण कर लिया। मामला शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा प्रतापपुर चौराहा स्थिति एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसे कुछ युवक मिले और उसका अपहरण कर ले गए। जब छात्रा घर नहीं पहुंची, तो उसके परिवारीजनों ने तलाश की।
अपहरण की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। जिस युवक पर अपहरण का आरोप है। परिवारीजन उसके घर पहुंचे तो उनसे गालीगलौज की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक राहुल, उसके भाई तथा मां-बाप व मामा के लड़कों के खिलाफ थाने में अपहरण की तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिवारीजनों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।