{"_id":"5a36ace04f1c1b9f678c1eee","slug":"151513532640-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती की ओर मगरमच्छ आते देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती की ओर मगरमच्छ आते देख मचा हड़कंप
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : amar ujala
किशनी (मैनपुरी)। रामनगर के ग्राम कटरा में रविवार की सुबह लोअर गंग नहर में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग मगरमच्छ आया... मगरमच्छ आया... कहकर भागे इधर उधर भागने लगे। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जानवर को पकड़कर अपने साथ ले गई।
रामनगर के पास गांव कटरा बसा हुआ है, जो लोअर गंग नहर के किनारे है। रविवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे। तो मगरमच्छ दिखाई दिया। इसे देखकर लोग डर गए और वापस लौट आए। देखते ही देखते ही यह खबर आग की तरह फैल गई।
लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी मौके पर कोई भी वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ का वजन लगभग 80 किलो था। वहीं लंबाई पांच फीट के आसपास थी। नहर के किनारे गांव बसा है।
विज्ञापन
इसलिए मगरमच्छ पानी से बाहर आ गया। मौके पर पहुंची रामनगर चौकी पुलिस ने जब वन विभाग टीम को सूचना दी। इसके बाद ही टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा।