{"_id":"5a3281f54f1c1b001c8b8c60","slug":"151513259509-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधन ने छात्र के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधन ने छात्र के साथ की मारपीट
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। स्थानीय एक विद्यालय के छात्रावास में आए एक छात्र के साथ स्कूल प्रबंधन ने मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पीलीभीत निवासी प्रवीन शुक्ला ने पुत्र अनुराग शुक्ला का दाखिला नौ दिसंबर को एक संस्कृत विद्यालय छात्रावास में कराया था। इसके लिए शिक्षण शुल्क 15500 रुपये नकद जमा कराए गए। पिता का आरोप है कि दो दिन रहने के बाद विद्यालय का माहौल सही न होने पर बेटे का मन नहीं लगा और वह बिना बताए वहां से चला गया। इसके बाद घरवालों के डर से अगले दिन वह छात्रावास लौट आया। इससे नाराज होकर विद्यालय प्रबंधन ने अनुराग के साथ मारपीट की। पीड़ित
अनुराग का कहना है कि जब बचने का प्रयास किया तो उसे कमरे में बंद कर डंडे से पीटा गया। इस पिटाई से उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई साथ ही पीठ और पेट में भी चोट आई। इसके बाद जैसे तैसे उसने परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
पिता प्रवीन शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब वह विद्यालय पहुंचे और बेटे को न पढ़ाने की बात करते हुए शिक्षण शुल्क 15500 रुपये वापस मांगे। जिस पर उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर लेकर बांकेबिहारी पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।