{"_id":"5a1ef89e4f1c1b6a678bed15","slug":"151511979166-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची से मतदाता गायब, बिगड़ा प्रत्याशियों को गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची से मतदाता गायब, बिगड़ा प्रत्याशियों को गणित
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रत्याशी जिन्हें अपना पक्का वोटर मान रहे थे, उनका नाम सूची से गायब था। वोटर लिस्ट की गड़बड़ी ने प्रत्याशियों की हार-जीत का आंकड़ा बिगाड़ दिया। जो प्रत्याशी जीतने का दम भर रहे थे, उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। यह स्थिति एक, दो वार्डों में नहीं, बल्कि शहर के अधिकांश वार्डों में देखने को मिली।
आर्यनगर निवासी डा. अशोक खुराना ने बताया कि 40 साल से वोट डाल रहे हैं। परिवार में 10 वोट हैं। पहली बार मतदाता सूची में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। आर्यनगर से कई वोट गायब हैं। वार्ड संख्या 13 सरस्वती नगर में कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। महावीर नगर, सुहागनगर में कई लोगों के करीब आठ सौ वोट गायब थे। पूर्व सभासद सुनील मिश्रा ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद वोटर लिस्ट सही नहीं कराई गई।
इसके चलते बड़ी संख्या में वोट नहीं पडे़। वार्ड 44 सुहागनगर में आठ सौ अधिक फर्जी वोट बनने की शिकायत सामने आई। पूर्व सभासद महेश गुप्ता ने बताया कि वार्ड में 800 से अधिक फर्जी वोटों से दूसरे प्रत्याशी फर्जी मतदान करा रहे हैं।