फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जिले के ज्यादातर स्कूलों को है भवनों का इंतजार

जिले के ज्यादातर स्कूलों को है भवनों का इंतजार

Sat, 11 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के ज्यादातर स्कूलों को है भवनों का इंतजार
एटा। जिले के सैकड़ों स्कूलों को भवनों का इंतजार है। मुख्य द्वार तो दूर 643 परिषदीय विद्यालयों में चारदीवारी तक ही नहीं है। शिक्षा विभाग ने बाउंड्री निर्माण के लिए धन का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों के छात्रों की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर नहीं है। मांग के वर्षों बाद भी जनपदीय विद्यालयों को जर्जर कक्षा कक्षों से निजात नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों स्कूलों में तो चारदीवारी तक नहीं है।
विज्ञापन


समय-समय पर होने वाले सर्वे एवं मांगपत्रों के बाद भी स्कूलाें के लिए धन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों के नियंत्रण एवं सुरक्षा की समस्या है। विभाग के अनुसार जिले में संचालित 374 प्राथमिक एवं 269 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चारदीवारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी इसके निर्माण का प्रस्ताव सर्व शिक्षा अभियान को प्रेषित किया गया है। धन आवंटित होते ही निर्माण सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिले में चारदीवारी रहित 643 परिषदीय विद्यालय चिह्नित हैं। इनमें 374 प्राथमिक एवं 269 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। चारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव सर्व शिक्षा अभियान को प्रेषित कर दिया गया है। अनुमोदन का इंतजार है।
-संजय यादव, जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed