फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अमर का शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

अमर का शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

Fri, 10 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर का शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद। शुक्रवार को शहर के प्रमुख चूड़ी कारोबारी संजय पचधारी के पुत्र अमर का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के घर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। प्रमुख राजनीतिक दलों के लोग व समाजसेवियों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


चूड़ी कारोबारी संजय पचधारी निवासी गली नंबर तीन रसूलपुर क ा बीस वर्षीय बेटा अमर दिल्ली के उत्तमनगर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह तीन नवंबर को गायब हो गया। उसक ा स्कूल बैग, मोबाइल व जूते हरिद्वार के हरि की पौढ़ी पर गंगा घाट पर रखे मिले थे। तभी से छात्र की खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन


गत गुरुवार को छात्र का शव हरिद्वार के समीप कनखल पुल के पास गंगा नदी में तैरता हुआ मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचे मृतक के पिता संजय पचधारी पोस्टमार्टम के बाद शव को फिरोजाबाद लेकर आए। सबसे छोटे पुत्र का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर शाम को अमर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्र की मौत की खबर लगते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी व क्षेत्रीय लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार छात्र अमर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत पानी में डूबने से बताई गई है। यही नहीं छात्र की मौत लगभग आठ दिन पूर्व होना स्पष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed