{"_id":"5a0498d94f1c1ba7678ba7d0","slug":"151510250713-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन चालू कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन चालू कराने के नाम पर ठगी
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मुद्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रदेश में स्थगित हो चुकी समाजवादी पेंशन योजना लाभ दिलाने के नाम पर जिले में ठगी हो शुरु हो गई है। ठग खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताकर लाभार्थियों को फोन करता है। कईयों से रुपये लेकर चंपत हो गया। गुरुवार को एक पीड़ित समाज कल्याण पहुंचा। उसने संबंधित व्यक्ति के बारे में पूछा तब जाकर मामले की पोल खुली।
योगी सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना स्थगित कर दी है। पेंशन नहीं आने से कई लोग परेशान है। कुछ दिन पूर्व गांव रहन की गढै़या निवासी आशाराम के पास फोन आया कि अपनी पत्रावलियां लेकर समाज कल्याण कार्यालय में आना है। आशाराम ने कार्यालय पहुंचकर संबंधित के बारे में पूछा तो उपस्थित कर्मचारियों को शक हुआ।
पीड़ित ने बताया कि समाजवादी पेंशन चालू कराने के लिए हमें फोन करबुलाया है। विभाग के ठग के नंबर को फोन किया तो वो समझ गया। उसने नंबर लखनऊ का बताकर फोन काट दिया। विगत दिनों पूर्व समाजवादी पेंशन चालू कराने की बात कहकर लाभार्थी से ठग रुपये लेकर गायब हो गया था। समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी ने बताया कि ठगी के मामले पहले भी आ चुके हैं। संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है। लोगों से अपील है कि वे ठगी का शिकार न हो। योजना फिलहाल स्थगित चल रही है।