{"_id":"59fb56f94f1c1b9e678b9006","slug":"151509644025-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह की 150 बीघाजमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह की 150 बीघाजमीन कराई कब्जा मुक्त
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते नायाब तहसीलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तहसील सदर की एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने निधौलीकलां के गुणा गांव में 150 बीघा के चारागाह को अवैध कब्जा से मुक्त कराया। इस मामले में किसी को जेल नहीं भेजा गया। हालांकि तहसील प्रशासन का कहना है कि दबंगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विकासखंड निधौलीकलां के गांव गुणा में 150 बीघा के चारागाह पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। गुरुवार दोपहर एसडीएम सदर बृजेश कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन गुणा गांव पहुंचा। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को देखकर कोई भी कब्जाधारी सामने नहीं आया। एसडीएम ब्रजेश कुमार और नायब तहसीलदार आरपी सिंह ने चारागाह पर ट्रैक्टर चलवाया और फेंसिग का कार्य शुरू कराया।
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में 133 हेक्टेयर जमीन पर लोगों का अवैध कब्जा है। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स इसमें अभी तक मात्र 44 हेक्टेयर भूमि को ही कब्जा मुक्त करा पाई है। अभी तक 310 लोग प्रशासन को अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इनमें से 154 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है। जिला प्रशासन अभी तक भूमाफिया की कोई सूची भी तैयार नहीं कर पाया है।