{"_id":"59eb76d14f1c1bec538b879e","slug":"151508603601-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डाक्टर को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डाक्टर को धमकी
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जूनियर डाक्टर को जान से मारने की धमकी पर एसएन मेडिकल कालेज जूनियर डाक्टर एसोसिएशन (जूडा) में उबाल है। पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। प्राचार्य डा. सरोज सिंह से मिलकर जूनियर डाक्टर एसोसिएशन उन्हें पूरे मामले से अवगत कराएगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. विकास मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो जूनियर डाक्टर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। दरअसल शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएशन के तीसरे वर्ष के डा. अभिषेक को किसी अज्ञात ने फोन पर तीन दिन में जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की थाना एमएम गेट में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है।