{"_id":"59ea27194f1c1bf2538b7fab","slug":"151508517657-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से कई घर जलकर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी से कई घर जलकर हुए राख
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली के नगला सनोड़ी में आग से जला सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों / पटियाली/ सिढ़पुरा।
जिले में दिवाली के मौके पर चलाई गई आतिशबाजी से कई स्थानों पर आग की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में एक टाटा सफारी सहित कई झोंपड़ी आदि जल गई। इनमें एक लाख तीन हजार की नगदी, गल्ला, घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
ग्राम फतेहपुर कला में राहुल यादव की टवेरा गाड़ी गांव में ही खड़ी थी। उनकी गाड़ी पास में पूरे पड़े हुए थे। आतिशबाजी से पूरे में लगी आग से उनकी गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। इससे गाड़ी जल गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
ग्राम हसनपुर में आतिशबाजी से अशोक के छप्पर ने आग पकड़ ली। आग से उनका घरेलू सामान जल गया। फायर कर्मियों ने आग को बुझाया। ग्राम लहरा में पप्पू अपने परिवार के साथ झोंपड़ी में बैठकर त्योहार की खुशियां मना रहा था तभी कहीं से एक पटाखे की चिंगारी झोंपड़ी के ऊपर आ गिरी और झोंपड़ी जल उठी। आग लगती देख परिवार के सारे लोग झोंपड़ी से निकलकर बाहर की ओर भागे। झोंपड़ी में रखे कपडे़, बर्तन चारपाई आदि सामान जलकर राख हो गया। पास में ही स्थित भूसे की बुर्जी भी आग की चपेट में आ गई वो भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मिलकर बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सिढ़पुराके ग्राम भोगपुर में जीवाराम लोधी पुत्र मेकू राजपूत की झोपड़ी अज्ञात कारणों से आग लगने से खाने का सामान, कपड़ा, चारपाई आदि जल गया। अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप एवं उपजिलाधिकारी पटियाली ने संयुक्त रूप से कंबल, वस्त्र, अनाज, सब्जी आदि की सहायता की और 4100 रुपये की आर्थिक मदद की। ग्राम नोरी में छोटेलाल पुत्र मटरू मल की झोपड़ी पर एक जलता हुआ रॉकेट आ गिरा। रॉकेट गिरते ही झोपड़ी जलने लगी। अनाज कपड़े बर्तन चारपाई बिस्तर व एक साइकिल आग की भेंट चढ़ गए।
पटियाली के ग्राम नगला मई में जगदीश पुत्र श्रीराम के यहां घटी। यहां दीपक से लगी आग ने परिवार के लोगों को दाने दाने को मोहताज कर दिया। आग से घर में ं रखा अनाज बर्तन कपड़े चारपाई बिस्तर व लड़की की शादी में खर्च के लिए के सीसी से निकले एक लाख रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्राम नगला भजुआ में नबाब सिंह पुत्र मोहन लाल के झोपड़ी पर पटाखा आ गिरा जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर ऱाख हो गया। थाना गांव में शिवम पुत्र रामवीर की झोपड़ी पर रॉकेट गिरने तथा मिंटू की दुकान में दीपक से आग लग गई। सिकंदरपुर वेश्य के ग्राम सनकोडी में दयाराम पुत्र गंगा राम व हेतराम पुत्र मुंशी की झोंपड़ी पर राकेट गिरने से आग लग गई। दोनों ही घरों में रखा अनाज बिस्तर कपड़े बर्तन चारपाई व हेतराम के तीन हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गए। अग्नि कांड की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जैनेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह व क्षेत्री लेखपाल प्रशांत कुमार ने सभी स्थानों पर जाकर क्षति का आकलन किया और अग्निपीड़तों को गेहूं आलू चावल घी तेल कपड़े अदि सामान दिया
बिजली के तार टूटकर गिरने से लगी आग
कासगंज। फरीदपुर के नगला लामी में ओमप्रकाश की झोपड़ी पर तार टूटकर गिरने से आग लग गई। आग से उनके घर में रखी 20 हजार रुपये की नगदी, घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। फायर कर्मियोें न मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
आग लगाने की शिकायत की
गंजडुंडवारा। ग्राम नगला चंदन में गुरूवार को छप्पर में आग लगने से बुर्जी विटोरा व अन्य सामान जल कर राख हो गया। गांव की सीमा पत्नी ऋषिपाल ने सत्यप्रकाष पुत्र भवानी, देवेन्द्र पुत्र राजवीर पर आ ग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।