फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सदर बाजार में दो घंटे जाम से परेशान हुए लोग

सदर बाजार में दो घंटे जाम से परेशान हुए लोग

Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में दो घंटे जाम से परेशान हुए लोग
मैनपुरी। नो एंट्री का शहर में किसी भी दिन पालन नहीं हो रहा है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश तथा सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं। शुक्रवार को भी सदर बाजार में दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो एंट्री लागू की गई है। इसके बाद भी शहर के बीच प्रतिबंधित वाहनों का आसानी से प्रवेश हो रहा है। सड़क किनारे दुकानदार तथा राहगीर अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग आए तो उन्होंने भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। जिसके चलते सदर बाजार में जाम लग गया। जाम से निकलने के लिए इधर-उधर से निकले तो भीड़ में फंस गए। जाम में फंसे लोगों को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटे बाद ही यातायात व्यवस्था सही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदार मनीष जैन, संतोष गुप्ता, पल्लव जैन, विकास गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मनीष गुप्ता का कहना है शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए। वाहनों का प्रतिबंधित समय में प्रवेश रोका जाना चाहिए। सीओ सिटी राकेश कुमार पांडेय का कहना है शहर में नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed