{"_id":"59c2b56e4f1c1bb4688b5a91","slug":"151505932654-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/औंछा। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया के समीप बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रहा एक अन्य युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी आदेश कुमार (20) बुधवार को बाइक से डीजल लेने घिरोर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव का ही रहने वाला सतीश भी बैठा था। रास्ते में गांव नगला खेरिया के समीप उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा सतीश करीब 10 फीट दूर जा गिरा। वहीं बाइक समेत आदेश पिकअप के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हादसा हुआ देख आसपास के लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े, तो पिकअप चालक वाहन छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सतीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। वहीं युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।