{"_id":"59a6fbca4f1c1b52738b47b3","slug":"151504115658-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से जिला अस्पताल में वृद्ध की सांसें थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से जिला अस्पताल में वृद्ध की सांसें थमी
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में बुखार तथा डायरिया के मरीजों पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक और वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में पिछले दो माह से संक्रामक रोगियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
ओपीडी में 745 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 17 मरीजों को बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन से भर्ती भोगांव के मुहल्ला जगतनगर निवासी 62 वर्षीय नरेश चंद्र की मंगलवार की रात जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। नरेश चंद्र को बुखार के साथ ही डायरिया की भी परेशानी थी।