फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कांशीराम कालोनी में दस दिन से पेयजल व्यवस्था ठप

कांशीराम कालोनी में दस दिन से पेयजल व्यवस्था ठप

Wed, 23 Aug 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में दस दिन से पेयजल व्यवस्था ठप
demo - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पानीगांव रोड पर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी के लोग पेयजल व्यवस्था ठप होने से परेशान हैं। अधिकारियों से शिकायत कर हार चुके लोगाें के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


कांशीराम सर्व समाज कालोनी वेलफेयर समिति के यूनिस, मोहर सिंह, इंद्रेश, राजू उस्मानी ने कहा कि कालोनी में पेयजल और बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है। कालोनी में लगा हैंडपंप भी खारा पानी उगल रहा है। पानी के लिए दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


पेयजल सप्लाई करने वाली मोटर एक हफ्ते से खराब पड़ी है। इस पर अधिकारियों ने ध्यान नहंी दिया है। टैंक पर तैनात कर्मचारी भी कालोनी नहीं आते है। कालोनी में भारी गंदगी है। महीनों से सफाई भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार डीएम और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। विलकिस, ममता, पुष्पा, प्रेमवती, बबिता, रेनू, नन्नी, नवल, दुलारीदेवी, गुड्डी, धर्मवती, नजराना, सुनीता, रानी आदि ने प्रदर्शन कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed