फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षामित्र धरने पर, स्कूलों में लटके ताले

शिक्षामित्र धरने पर, स्कूलों में लटके ताले

Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र धरने पर, स्कूलों में लटके ताले
शिक्षामित्र धरने पर, स्कूलों में लटके ताले - फोटो : अमर उजाला
एटा। शिक्षा मित्रों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कलक्ट्रेट धरना स्थल पर एकत्रित शिक्षामित्रों ने पीएम सीएम को संबोेधित ज्ञापन भेजकर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर राहत की मांग की है। साथ ही एलान किया कि शुक्रवार को जिले के हजारों शिक्षामित्र शहीद पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए संकुल भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को देंगे।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद रोजीरोटी पर संकट आने के बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश है। संकट की घड़ी में एकजुटता का आह्वान करते हुए जिले के तीनों संगठनों ने एक साथ संघर्ष का एलान किया है। इसका असर गुरुवार को दिखाई दिया। संयुक्त समायोजित शिक्षक एसोसिएशन के राजेश गुप्ता, मनोज यादव ने कहा कि न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि इस आदेश के बाद जिले के 1700 से अधिक शिक्षामित्रों का भविष्य दांव पर है। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में न्यायालय के आदेश के विरुद्ध केंद्र सरकार से संविधान संशोधन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों संगठनों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ को सौंपते हुए भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है। इनकी मांगों में पुर्नविचार याचिका, समाधान न होने तक समायोजित शिक्षकों को इसी पद पर कार्य बने रहने एवं असमायोजित शिक्षामित्रों को भी समायोजित कर उनका शेष मानदेय भुगतान की मांग शामिल है।
शिक्षक नेताओं के अनुसार शुक्रवार दस बजे शहीद पार्क में एकत्रित जिले के हजारों शिक्षामित्र संकुल भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए एसके तिवारी को सौंपेंगे।

बंद रहे दर्जन भर स्कूल
शिक्षामित्रों के आंदोलन के साथ ही जिले की शैक्षिक व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। दूसरे दिन भी जिले के दर्जनों स्कूलों में पठन पाठन नहीं हुआ। इतना ही नहीं दर्जन भर स्कूलों के ताले भी नहीं खुले। शिक्षक नेताओं का दावा है कि समायोजित शिक्षकों के सहारे संचालित जिलेभर के विद्यालय न्याय मिलने तक नहीं खुलेंगे। कैलाश गंज स्थित प्राथमिक पाठशाला, किदवई नगर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं हुआ। शिक्षक नेता अवधेश यादव के अनुसार मारहरा ब्लाक के दर्जन भर स्कूल बंद रहे। इनमें नया बांस, बुढर्रा, रामनगर के विद्यालय शामिल हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अनुसार नगला सुभान, नगला विजू, भोज्जापुर, सौंहार, अगौनापुर, कलिंजर आदि गांवों के स्कूल भी दूसरे दिन नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed