फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नूंहखेड़ा नहर पर रोका दबंगों ने पानी

नूंहखेड़ा नहर पर रोका दबंगों ने पानी

Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
नूंहखेड़ा नहर पर रोका दबंगों ने पानी
सूखी पड़ी पंप कैनाल की नहर।
एटा। नूंहखेड़ा नहर से निकलने वाले माइनर का दबंगों ने एसडीएम जलेसर का नाम लेकर एक महीने पहले साइफन बंद कर दिया। इसके चलते क्षेत्र के दस हजारों किसानों को एक महीने से सिंचाई का लिए पानी नहीं मिल रहा है। सोमवार को किसानों ने डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन का तलब किया है। उम्मीद है कि किसानों को जल्द पानी मिलेगा।
विज्ञापन


गहेतू निवासी इंद्रपाल और मदन कुमार यादव ने बताया कि नूंहखेड़ा नहर से निकलने वाली माइनर से 14 गांवों की दस हजार से अधिक किसानाें की 2500 बीघा से अधिक खेतों की सिंचाई होती है। किसानों ने बताया कि एक महीने पहले इलाके के दबंगों ने एसडीएम जलेसर का नाम लेकर रातोंरात नहर के पुल पर लगे साइफन के सामने मिट्टी डालकर उसका मुंह बंद कर दिया। इसके चलते नहर का पानी माइनर में नहीं जा रहा है और इलाके की हजारों बीघा धान की फसल को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान एक महीने से अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को किसानों ने डीएम अमित किशोर से शिकायत की। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायत का समय पर निस्तारण नहीं करने पर तलब किया है। वहीं किसानों ने सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed