{"_id":"596a5c524f1c1b44458b4755","slug":"151500142674-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में शामिल 51 गांवों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में शामिल 51 गांवों की बदलेगी सूरत
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का हिस्सा बने 51 गांव में अब विकास का प्लान तैयार होने जा रहा है। ग्राम पंचायत खत्म होने के बाद इन गांवों में आधारभूत सुविधाएं नगर निगम अब विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर प्रदान करेगा। इसके लिए शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्य योजना तैयार की गई।
नगर निगम बनने से पहले 51 गांवों को नगर पालिका मथुरा का हिस्सा बनाया गया था। इसमें 32 ग्राम पंचायत प्रभावित हुईं। करीब सात माह बीतने के बाद भी इन गांवों में कोई विकास नहीं हुआ है। शिकायतों को ध्यान रखते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। इसमें विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अफसर शामिल हुए। तय किया गया कि पहले 12 गांवों में विकास कार्य किए जाए।
यह दायित्व संयुक्त रूप में नगर निगम और विकास प्राधिकरण उठाए। दोनों ही संस्थाएं 6-6 गांवों में विकास के कार्य तय करें। इसके लिए गांव का चयन करने का अधिकार भी आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए किया जाए। बैठक में विप्रा के प्रभारी सचिव रवींद्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त डा.ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।