फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मेगा ट्रेड फेयर से उद्यमियों ने मुंह फेरा

मेगा ट्रेड फेयर से उद्यमियों ने मुंह फेरा

Sat, 08 Jul 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेगा ट्रेड फेयर से उद्यमियों ने मुंह फेरा
ग्‍लास

विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा में अगले माह आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में शिरकत करने से उद्यमियों ने मुंह मोड़ लिया है। इसका मुख्य कारण है कि ट्रेड फेयर के लिए एक स्टॉल का 1.26 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है। उद्यमी मात्र एक स्टॉल के नाम पर इतनी धनराशि खर्च करने के मूड में नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा चार अगस्त से 15 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाना है। उप्र निर्यात संवर्धन परिषद की गाइड लाइंस के अनुसार उद्योग विभाग ने मेगा ट्रेड फेयर में शिरकत करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन


उद्योग विभाग द्वारा उद्यमियों से कहा गया था कि जो लोग ट्रेड फेयर में शिरकत करना चाहें वह अपनी सहमति के साथ स्टॉल शुल्क आवंटन के लिए शुल्क उप्र एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल को डिमांड, चेक के माध्यम से जमा कराते हुए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उद्यमियों को यह आवेदन उद्योग विभाग के साथ उप्र निर्यात एवं संवर्धन परिषद लखनऊ को भी भेजने थे, परंतु उद्योग विभाग को आजतक एक भी आवेदन पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों का कहना है कि इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के लिए एक स्टॉल का शुल्क 1.26 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें 16500 रुपये टैक्स का भी शामिल है। सरकार को चाहिए कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल के रेट कम से कम निर्धारित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed