फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कार से आए लोगों ने किया घर में चोरी की कोशिश

कार से आए लोगों ने किया घर में चोरी की कोशिश

Tue, 04 Jul 2017 10:56 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
कार से आए लोगों ने किया घर में चोरी की कोशिश
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

अब अपराधी किस वेश में हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता। लग्जरी वाहनों में आकर भी इन दिनों लोग चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का मंगलवार को सीसीटीवी की फुटेज से सामने आया। जिसमें दो चोर आवास विकास कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी करने पहुंचे। मकान मालिक के आ जाने पर गच्चा देकर कार लेकर भाग निकले।


फुटेज के मुताबिक कासगंज बरेली मार्ग के किनारे प्रापर्टी डीलर जुगल किशोर के मकान पर चोरी करने के उद्देश्य से दो युवक स्वीफ्ट डिजायर कार से आए। युवकों ने मकान के दरवाजे का ताला चटका लिया। इसमें एक युवक गमछे से मुंह बांधे था,जबकि दूसरे का मुंह खुला था। ताला तोड़ा। तभी भवन स्वामी बाइक से वहां पहुंच गए। युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे यहां किसी का इंतजार कर रहे हैं। फिर जैसे ही जुगल किशोर बाइक खड़ी करके घर की तरफ मुड़े, दोनों युवक कार लेकर भाग गए। जुगल ने जब घर के ताले टूटे देखे तो वे सन्न रह गए। आस पास के लोगों को जानकारी दी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का उन्होंने फुटेज देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed