{"_id":"59481aed4f1c1bbe428b458a","slug":"151497897709-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार कर विभाग ने की कार्वाई , व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार कर विभाग ने की कार्वाई , व्यापारियों ने किया विरोध
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
व्यापार कर टीम का विरोध करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को लोई बाजार क्षेत्र में व्यापार कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी बाजार बंद कर विरोध के लिए बाजार में उतर पड़े।
व्यापारियों का आरोप है कि कपड़े के व्यापार मेें अभी तक किसी भी प्रकार को कोई कर नहीं लिया जाता। इसके बावजूद व्यापार कर विभाग के अधिकारियों ने इस्कॉन मंदिर स्थित कपड़े की दुकान पर छापामार कार्यवाही कर कपड़ा व्यापारी का शोषण करने का कार्य किया।
व्यापार कर विभाग की कार्यवाही से गुस्साए व्यापारियों ने लोई बाजार क्षेत्र में व्यापार कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष आलोक बंसल, अखिलेश अग्रवाल, अशोक, अनूप अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल ने कहा किअभी कपड़े पर वर्तमान में व्यापार कर नहीं है आगामी जीएसटी में एक जुलाई से इस पर 5 फीसदी कर लागू होगा।
विज्ञापन
देश व नगर के कपड़ा व्यापारी इसके विरोध में है। उन्होंने कहा कि यदि कर विभाग इस तरह अवैध कार्यवाही एवं उत्पीड़न करेगा तो नगर के सभी व्यापारी लामबंद होकर उग्र विरोध और हड़ताल करेंगे।
इस दौरान अखिल अरोड़ा, विवेक महाजन, अंकित अग्रवाल, श्याम पंडित, निति अग्रवाल, देवेश बजाज, अनिल अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल मौजूद थे।
व्यापारियों के आंदोलन पर वापस लौटे अधिकारी
वृृंदावन। व्यापार कर विभाग की एसआईबी टीम ने डिप्टी कमिशभनर धवल प्रकाश के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही की।
व्यापारी नेता आलोक बंसल ने बताया कि व्यापार कर विभाग की टीम सबसे पहले इस्कॉन मंदिर मार्केट पहुंची। जहां उन्होंने ब्रजेंद्र अग्रवाल के वृंदा क्लाथ स्टोर पर छापा मारा। जहां अधिकारियों ने रेडीमेड कपड़े की बिक्री पर व्यापार कर देने की बात उनसे कही।
इसके बाद विभाग की टीम नगर के लोई बाजार क्षत्र में भी कपड़ा व्यापारियों पर छापामार कार्यवाही करने पहुंची। लेकिन इससे पहले ही व्यापारी द्वारा बाजार बंद कर आंदोलन किए जाने की जानकारी मिलने पर अधिकारी लौट गए।