फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन साल में बेहाल हो गया किसान: राजबब्बर

तीन साल में बेहाल हो गया किसान: राजबब्बर

Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
तीन साल में बेहाल हो गया किसान: राजबब्बर
शमसाबाद/आगरा।कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसान को उसकी उपज की लागत भी नहीं मिल पा रही है। शिक्षित बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार ने दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन युवा भटक रहे हैं। बेरोजगारी साढे़ तीन प्रतिशत थी, जोकि बढ़कर साढ़े पांच फीसदी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

शमसाबाद स्थित विश्व शांति पब्लिक स्कूल में आयोजित किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि किसान बर्बाद हो चुका है। सब्जी की पैदावर करता है मगर कम भाव मिलने से उसकी लागत भी नहीं निकल पाती है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की किसानों के हितों कई योजनाएं हैं, जिन्हें भाजपा सरकार नाम बदलकर चला रही है। वह तकरीबन दो घंटे तक लोगों के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों से कर्ज माफी, नोटबंदी से हुई परेशानियां और फसल के दामों को लेकर सवाल किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में किसानों के बच्चे पढ़ रहे हैं। चार साल से किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य न मिलने के कारण बच्चे स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं। पंचायत की अध्यक्षता बाबा पाल सिंह सिकरवार ने की। संचालन तांतीराम ने किया। इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, प्रताप सिंह बघेल, समीर चतुर्वेदी, मुरारीलाल गोयल, राजवीर लवानिया, होतम सिंह, रोहन सिंह, विवेक भाटी, विशंभर सिंह, राकेश उपाध्याय, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया बब्बर का स्वागत
आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बाईपास स्थित शहर कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर का स्वागत किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, पूर्व मंत्री कृष्णवीर सिंह कौशल, भारत भूषण गप्पी, दिनेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बसंत लाल, गीता सिंह, डा. मधुरिमा सिंह, बच्चू सिंह, परवाज अंजुम, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जमील खान के नेतृत्व में राजबब्बर का स्वागत किया गया। इस मौके पर सत्यप्रकाश रावत, प्रेम सिंह, शाहिद खान, बीपी सिंह बघेल, रहीस खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed