फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कानपुर से कासगंज के रास्ते मथुरा पहुंचेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस

कानपुर से कासगंज के रास्ते मथुरा पहुंचेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस

Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर से कासगंज के रास्ते मथुरा पहुंचेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस
मथुरा। राजस्थान के कोटा शहर से पटना को चलने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस का 45 दिन के लिए मार्ग बदला गया है। पांच सितंबर से नौ अक्तूबर तक यह गाड़ी कासगंज मार्ग से मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


टूंडला रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व धुलाई के लिए वाशिंग एप्रेन बनाया जा रहा है। वाशिंग एप्रेन निर्माण कार्य के चलते 45 दिन का मेगा ब्लाक लिया गया है। इसके चलते टूंडला होकर मथुरा-आगरा, अलवर होकर जयपुर-कोटा जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन


डीआरएम पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि टूंडला में 45 दिन के मेगा ब्लाक के चलते कोटा पटना एक्सप्रेस पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक कानपुर से वाया कासगंज, हाथरस होकर मथुरा सुबह आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा से अछनेरा वाया भरतपुर होकर जयपुर कोटा जाएगी। वापसी में भरतपुर अछनेरा होकर मथुरा रात नौ बजे पहुंचेगी। मथुरा से हाथरस, कासगंज होकर वाया कानपुर के रास्ते पटना को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed