फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आतंकियों की कमर तोड़ने को बड़ी कार्रवाई चाहता है संघ

आतंकियों की कमर तोड़ने को बड़ी कार्रवाई चाहता है संघ

Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों की कमर तोड़ने को बड़ी कार्रवाई चाहता है संघ
मथुरा। देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर संघ चिंतित है। खासकर जम्मू कश्मीर में होने वाली वारदातें बेचैन कर रही हैं। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सरकार से आतंकियों की कमर तोड़ने को बड़ी कार्रवाई चाहता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर से दहशतगर्दों के सफाए को एक्शन प्लान बनाने की भी सिफारिश की जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा प्रमुख अमित शाह के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


वृंदावन के केशवधाम में एक से तीन सितंबर तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय मीटिंग होने जा रही है। इसमें संघ से जुड़े सभी 35 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से प्रचारक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को इन सभी ने संघ प्रमुख मोहनभागवत से मुलाकात की और अपने-अपने क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को रखा। यह सभी मुद्दे शुक्रवार से शुरू होने जा रही समन्वय मीटिंग में भी उठेंगे।
इस मीटिंग में सबसे बड़ा मुद्दा देश की सुरक्षा को लेकर होगा। देश में घटने वाली आतंकी घटनाएं और दहशतगर्दों के बढ़ते नेटवर्क पर चिंता प्रकट की जाएगी।

तीन सितंबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंच रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे लिहाजा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को ठोस योजना बनाने की बात रखी जाएगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत इस संबंध में गृहमंत्री से बात करेंगे। जम्मू कश्मीर और सीमाओं पर सैनिकों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की भी मांग की जाएगी।


पाकिस्तान के साथ बिगड़ते रिश्तों पर भी चर्चा होनी है। बुधवार को जब आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक मोहन वैद्य पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे तब उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। सरकार से कार्ययोजना बनाने को कहा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रचारकों द्वारा जुटाए गए इनपुट से अवगत कराया जाएगा ताकि उस आधार पर सुरक्षा एजेंसियां काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed