{"_id":"598b57a64f1c1b86628b45c9","slug":"150230417315-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी संभालेगी रेलवे क्षेत्र में कृष्ण भक्तों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी संभालेगी रेलवे क्षेत्र में कृष्ण भक्तों की सुरक्षा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ट्रेनों से मथुरा आने वाले कृष्ण भक्त की सुरक्षा इस बार आरपीएफ और जीआरपी के साथ पीएसी भी संभालेगी। स्टेशन परिसर के साथ जंक्शन की तीनों एंट्री पर ठहरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 300 से अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं।
मथुरा में आतंकी घटनाओं को लेकर कई बार चेतावनी मिल चुकी है। शासन भी अलर्ट कर चुका है। ऐसे में 15 अगस्त को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर ट्रेनों से मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के खास प्रबंध किए जा रहे हैं।
यहां आने वाले श्रद्धालु यात्रियों में एक बड़ी संख्या ऐसे श्रद्धालुओं की रहती है, जो मंदिरों में दर्शन पूजा करने के बाद रात्रि को ही रेलवे परिसर में ही ठहरते हैं। जंक्शन पर फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड एंट्री पर बने टिन शेड के अलावा मेला यात्री शेड, वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, प्लेटफार्म, रेलवे ओवर ब्रिज इनके लिए ठहराव के स्थल बनते हैं। यात्री श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव व जीआरपी प्रभारी अवनीश कौशिक ने बताया कि जंक्शन पर सुरक्षा को एक कंपनी पीएसी, 60 पुलिस कर्मी व 150 आरपीएफ का अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने की योजना है। साथ ही डांग स्क्वैड व महिला पुलिस कर्मी भी बुलाई जा रही है।