फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कक्ष निर्धारण एवं परिसीमन के पुन: परीक्षण को टीमें गठित

कक्ष निर्धारण एवं परिसीमन के पुन: परीक्षण को टीमें गठित

Wed, 26 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कक्ष निर्धारण एवं परिसीमन के पुन: परीक्षण को टीमें गठित
फिरोजाबाद। नागर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम द्वारा वार्डों के गठन एवं परिसीमन में मनमानी की शासन तक शिकायत पहुंची। शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त ने कक्षों के निर्धारण एवं परिसीमन के पुन: परीक्षण के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम को नए सिरे से वार्डों के गठन के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा भौतिक सत्यापन व स्थयली निरीक्षण के बिना बंद कमरे में बैठकर 70 वार्डों के हिसाब से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया था। इसके उपरांत वार्डों के परिसीमन में भी नगर निगम अफसरों व कर्मचारियों ने यही प्रक्रिया अपनाई।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा गत रूप से वार्डों को काटने एवं वार्डों के आरक्षण में एक सैकड़ा से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं। यह शिकायतें शासन तक भी पहुंची। प्रमुख सचिव नगर विकास ने डीएम फिरोजाबाद को समिति का गठन कर कक्षों की संख्या का निर्धारण एवं परिसीमन का पुन: परीक्षण करते हुए 28 जुलाई तक अनन्तिम प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने सात टीमों का गठन करते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित वार्डों में स्थलीय निरीक्षण कर कक्षों की सीमाओं का सत्यापन करें। यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित वार्ड में कोई मोहल्ला छूटा तो नहीं है। समस्त अधिकरी स्थलीय सत्यापन करते समय प्राप्त शिकायतों व आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए निस्तारण करेंगे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पुन: परीक्षण को गठित की सात टीमें
चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव वार्ड नंबर 33, 35, 38, 11, 8, 10, 23, 7, 24, 16। अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा, कर अधीक्षक पेज सिंह यादव 18, 12, 14, 29, 25, 34, 9, 1 व 2। अवर अभियंता सिविल राजेश कुमार, कर निरीक्षक देवीप्रसाद वर्मा 60, 61, 56, 57, 58, 55, 52, 59, 62 व 53। अवर अभियंता अमित कुमार, कर निरीक्षक संदीप पटेल वार्ड नंबर 20, 21, 47, 54, 30, 13, 65, 66, 67 व 68।


अवर अभियंता प्रवीन कुमार कर निरीक्षक अनुराग कुमार वार्ड नंबर 64, 69, 70, 22, 15, 49, 41, 37, 50 व 27। अवर अभियंता जल मुंशीलाल वर्मा कर निरीक्षक जीतेश कुमार वार्ड नंबर 19, 17, 42, 5, 39, 51, 46, 40, 43 व 53। अवर अभियंता पीके सिंह कर संग्रहकर्ता छकौड़ीलाल वार्ड नंबर 6, 3, 31, 32, 28, 44, 36, 26, 48 व 45।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed