{"_id":"5ce16fc8bdec22070518d250","slug":"141558278087-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लस्सी भंडार के दुकानदार पर हमले से गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लस्सी भंडार के दुकानदार पर हमले से गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नत्थो लस्सी भंडार के मालिकों से मारपीट और लूटपाट से गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को चौक बाजार में जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जाम खुलने के बाद व्यापारियों ने नत्थो लस्सी भंडार की दुकान खुलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में दो नामजद और 15-20 अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्जकर लिया गया है। शनिवार की रात चौक बाजार में नत्थो लस्सी भंडार पर पहुंचे युवकों ने पंकज यादव और भारत यादव ने मारपीट करते हुए 20 हजार रुपये गल्ले से लूट लिए। केवल लस्सी के पैसे मांगने पर यह हमला किया गया था।
इससे गुस्साए व्यापारियों ने दुकान बंद करके कोतवाली का घेराव किया था। पंकज यादव की तहरीर पर हनीफ और शाहरुख के अलावा 15-20 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए व्यापारियों ने चौक बाजार में जाम लगा दिया। जाम में व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन