{"_id":"5c91216bbdec2213fa1fa7f6","slug":"141553015147-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से चौथ मांगने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक से चौथ मांगने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
शिक्षक से चौथ मांगने का आरोपी पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रिटायर्ड शिक्षक से नौ लाख रुपये की चौथ मांगने के आरोपी को शिकायत के तीन घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेजेगी।
आवास विकास कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक श्रीकृष्ण हरि द्विवेदी को फोन कर संतोष यादव निवासी एटा नाम से एक युवक लगातार नौ लाख रुपये की मांग कर धमकी दे रहा था। आरोपी ने शिक्षक को धमकी देते हुए कहा यदि उसे रुपये नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। इस पर रिटायर्ड शिक्षक ने एसपी अशोक कुमार शुक्ला से मामले की शिकायत की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एसओजी टीम को मामले के खुलासे को निर्देश दिए। एसओजी टीम ने सर्विलांस के माध्यम से संतोष यादव के नाम से चौथ मांग रहे आरोपी विशाल जाटव को सहावर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह मूल रूप से आगरा के खेरिया मोड़ थाना शाहगंज का निवासी है।