फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चले कुंवरजी राधे संग खेलन होरी ब्रज बरसाना धाम

चले कुंवरजी राधे संग खेलन होरी ब्रज बरसाना धाम

Fri, 15 Mar 2019 08:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
चले कुंवरजी राधे संग खेलन होरी ब्रज बरसाना धाम
नंदगांव (मथुरा)। होली का निमंत्रण मिलने के बाद नंदगांव के हुरियारों ने रात भर बरसाना की होली के लिए तैयारी की। सभी ग्वाल-बाल शुक्रवार को प्रात: नंदभवन में एकत्रित हुए। श्रीकृष्ण व दाऊ जी के विग्रह के सामने पद गाकर उनसे होली खेलने साथ चलने को कहा।
विज्ञापन


नंदीश्वर महादेव को भी पद गाकर अपने साथ चल कर अलौेकिक होली का आनंद लेने का आग्रह किया। इसके बाद आनंदघन चौपाल पर चलौ बरसाने में खेलें होरी पद गाते हुए बरसाना की ओर श्री कृष्ण स्वरूप पताका को साथ लेकर कमर में विभिन्न प्रकार के गुलाल बांध कर तिलक, रोली, चंदन से सुसज्जित होकर गाते-बजाते पैदल ही बरसाना के लिए निकल पड़े। संकेत वट स्थित राधारमण मंदिर में हुरियारों ने एकत्रित हो अष्टछाप कवियों के पदों का गायन किया।
विज्ञापन


संकेत भये इकठौर सबै, बिच मोहन सोहत हैं बलराम कन्हाईं, नंदलाल सखा सब आय रहे, संकेत करै संकेतन ठांई...। नंदगांव के हुरियारे गाते, बजाते हंसी ठिठोली करते पीली पोखर पर पहुंचे, जहां पहुंच हुरियारों ने लठामार होली के लिए अपनी पाग बांधी। बरसाना के समाजियों ने सभी हुरियारों का स्वागत किया। इसके उपरांत पताका पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में ढाल लिए निकले हुरियारे
नंदगांव। बरसाना की हुरियारिनों के लाठियों से बचने के लिए हुरियारे हाथों में ढाल लेकर निकले। धोती, बगलबंदी, पीतांबरी से सुसज्जित होकर होली खेलने निकले। नंदभवन में हुरियारों ने समाज गायन में भाग लिया। समाज गायन के समापन के पश्चात हुरियारों ने बुजुर्गों के पैर छूए और बरसाना जाकर होली खेलने की अनुमति मांगी। बरसाना में जम कर होली खेलने के बाद भी हुरियारों ने लौट कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।


हुरियारों पर आज बरसेंगी लाठियां
नंदगांव। बरसाना के बाद 16 मार्च को नंदगांव में लठामार होली का आयोजन होगा। नंदभवन में बरसाना से आने वाले हुरियारों का स्वागत किया जाएगा। कई क्विंटल टेसू के फूलों से रंग तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed